बरेली: शीशगढ़ में पेड़ से बांधकर युवक को दी तालिबानी सजा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले के शीशगढ में एक युवक को तालिबानी सजा देते हुए बेरहमी से पेड़ से बांधकर पीटा गया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद किसी ने इसकी शिकायत एक्स पर कर जांच की मांग की है। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने शीशगढ़ थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

वायरल वीडियो शीशगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बे का बताया जा रहा है। चार लोगों ने मिलकर रात के समय एक युवक को पेड़ से बांधकर रखा। उसे बेरहमी से पीटा। वीडियो में युवक पीटने वाले से कह रहा है कि मैं तुम्हे अपना मामू मानता हूं और इज्जत करता हूं। यह बात सुनकर पीट रहा युवक और आग बबूला हो गया और डंडे से पीटने लगा। शीशगढ़ पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: आठ साल से अटकी सहायक अध्यापकों की पदोन्नति, पचास फीसदी स्कूलों में रिक्त हैं हेड मास्टर के पद

संबंधित समाचार