शाहजहांपुर: सड़कों की खोदाई के साथ बुध बाजार बनी मुसीबत, हर तरफ जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खोदाई के साथ ही सदर बाजार में बुधवार को लगने वाली बाजार मुसीबत बन गई। खोदाई और फुटपाथ बाजार के कारण उमड़ी भीड़ से हर सड़क पर जाम लगा रहा। यातायात पुलिस भी इस बाजार पर मेहरबान रही, क्योंकि पैर रखने की भी जगह न होने के बाद भी भीड़ में दुपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहन व रिक्शा निकलते रहे।  

सीवर लाइन बिछाने के काम के कारण जेल रोड पर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग सदर बाजार, घंटाघर होते हुए अंजान पुलिस चौकी के सामने से निकलते हैं। बुधवार से जेल रोड से बहादुरनगर जाने वाले मार्ग पर भी खोदाई शुरू कर दी गई। इससे लोग नो एंट्री के बाद भी सदर बाजार और बहादुरनगर होकर निकले। बुधवार होने के कारण इस मार्ग पर फुटपाथ बाजार लगा था, जिसके कारण काफी भीड़ थी। वाहनों के भी निकलने के कारण लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे।

जेसीबी से मिट्टी बराबर कर चालू कर दी जेल रोड, राहगीर-दुकानदार परेशान
जेल रोड पर जन निगम ने एक महीने पहले काम शुरू किया था। जेल रोड पर सड़क को बनाए बगैर ही काम पूरा करने का दावा करते हुए सड़क चालू कर दी गई, जिससे दुकानदार और राहगीर उड़ने वाली धूल के कारण परेशान है। सड़क के गड्ढों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। हालांकि बुधवार को मिट्टी का समतल करने में जेसीबी से कार्य होता रहा। पानी के छिड़काव के बाद भी मिट्टी उड़ने से लोग परेशान होते रहे।

जेल पर निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मिट्टी समतल करने का काम किया जा रहा है। पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है। सड़क में जहां गड्ढे हो गए हैं, उसका भी निर्माण कराया जाएगा---प्रवीण कुमार, अभियंता- जल निगम।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सर्दी बढ़ी... संक्रमण के साये में नौनिहाल, चिकित्सकों के पास बढ़े मरीज

संबंधित समाचार