Magh Month 2024: कब से शुरू होगा पवित्र महीना माघ? इस समय इन बातों का रखें ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Magh Month 2024: हिंदू धर्म में माघ के महीने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस महीने को अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस माह में स्नान-दान और पूजा पाठ करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। साल 2024 में माघ महीने की शुरुआत 21 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो कि 19 फरवरी तक चलेगा। कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों पर माघ मेले का आयोजन किया जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पवित्र नदियों में डूबकी लगाने आते हैं। हर साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पूरे एक महीने तक मेला लगता है। यहां संगम के किनारे रेत पर तंबू बनाकर भक्तगण कल्पवास करते हैं। तो आइए जानते हैं कि पवित्र महीना माघ का महत्व। 

तिथि और महत्व
पुराणों के अनुसार माघ का महीना पहले माध का महीना कहलाता था, जो बाद में माघ हो गया। इस बार माघ का महीना 21 जनवरी से 19 फरवरी तक रहेगा। इस माह में सूर्य देव और भगवान विष्णु नारायण की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। माघ में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। अगर ऐसा करना संभव नहीं है तो घर पर ही नहाने वाले पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान कर लें। इस उपाय को करने से भी गंगा स्नान जितना फल मिल सकता है।

इस समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें क्या करें और क्या नहीं?

  • माघ महीने में कंबल समेत अन्य गर्म कपड़ों का दान करें।
  • माघ में काला तिल, अन्न, वस्त्र और धन का दान फलदायी होता है।
  • माघ मास के दौरान भागवद गीता का पाठ और तुलसी माता की पूजा करें।
  • माघ माह में तामसिक भोजन के सेवन से बचें।
  • माघ में मांस-मदिरा से दूरी बनाकर रखें।
  • माघ महीने में किसी का अपमान न करें और न किसी को अपशब्द कहें।

(नोट- यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अमृत विचार इसकी पुष्टी नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें- Mokshada Ekadashi 2023: कब है मोक्षदा एकादशी 22 या 23 दिसंबर? कन्फ्यूजन को करें दूर, यहां जानें सही डेट