Video - अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का निरीक्षण कर रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
अयोध्या, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर हैं। जहाँ वो राम मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों का जायजा ले रहे हैं। सीएम योगी के साथ चम्पत राय भी मौजूद हैं। इससे पहले सीएम योगी ने यहाँ हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। अयोध्या पहुँचने पर सीएम योगी का स्वागत जनप्रतिनिधियों ने राम कथा पार्क हैलीपैड पर किया।
इससे पहले मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद एडीजी एलओ प्रशांत कुमार पहुंच गए थे। दोनों अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ निरीक्षण और समीक्षा बैठक में शिरकत करेंगे। मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव गृह के दौरे को भी प्रधानमंत्री के तीस दिसम्बर को प्रस्तावित श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से जोड़ कर देखा जा रहा है।
Video - अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का निरीक्षण कर रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/QLAGZopX3g
— amrit vichar (@amritvicharlko) December 21, 2023
ये भी पढ़ें -दिल्ली: CP की गोपाल दास बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
