बरेली: वेतन नहीं तो काम नहीं, डोर टू डोर सफाई काम फिर बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के जोन 2 और 4 में आज सुबह से कूड़ा नही उठाने का दावा किया जा रहा। दोपहर में निगम परिसर में सभी कर्मचारी एकत्र हुए और जब तक तक वेतन नही तब तक काम नही करने का एलान किया। सफाई कर्मचारियों के साथ भीम ने पूरा समर्थन दिया है। कर्मचारी पहले अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह से मिले हैं। 

उन्होंने शुक्रवार को वेतन मिलने का आश्वासन दिया लेकिन कर्मचारी नही माने हैं। उनका कहना है कि अक्टूबर से अब तक केवल 5100 रुपए कर्मचारियों को दिए गए है। कुछ कर्मचारियों को 8 हजार रुपए भी मिले है। काम बंद होने से सुभाष नगर,राजेंद्र नगर कुतुबखाना कोहादापीर,सिविल लाइंस रामपुर गार्डन, सहित 40 वार्डो मैं काम नही होने का दावा कर्मचारियों ने किया है। सितंबर मैं आनंद साहू की फर्म को ब्लैकलिस्ट किए जाने के बाद निगम अपने स्तर से काम करवा रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: मशहूर शायर वसीम बरेलवी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, अश्लील सामग्री की पोस्ट

संबंधित समाचार