अयोध्या: नगर पंचायत खिरौनी ने दुकानदारों को जारी किया नोटिस, 26 दिसंबक तक की मोहलत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुचित्तागंज बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ 27 से सघन अभियान

सोहावल/अयोध्या, अमृत विचार। सुचित्तागंज बाजार में अतिक्रमण का कारण बने 25 से अधिक दुकानदारों को नगर पंचायत खिरौनी की ओर से गुरुवार को नोटिस जारी किया गया हैं। इसमें दुकानदारों को 26 दिसम्बर तक की मोहलत दी गई है, इसके बाद 27 से सघन रूप से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा।

पक्की सड़क तक अपनी दुकान लगा सड़क पर बढ़ा कर अतिक्रमण कर सड़क जाम का कारण बनने वाले दुकानदारों से निबटने की पंचायत प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अधिशासी अधिकारी ने दुकानों पर नोटिस चस्पा कराया और माइक से घोषणा कराई। 26 दिसंबर तक अतिक्रमण स्वयं हटा लेने को कहा है।

अनदेखी करने वालों के विरुद्ध 27 दिसंबर से अभियान चलाने की चेतावनी दी है। ईओ सचिन कुमार ने गुरुवार को बताया व्यापारियों की शिकायत दूर करते हुए नोटिस दिया गया है। 27 से शुरू होने वाले अभियान में  मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे। बाधा डालने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें;-सुलतानपुर: यौन अपराध के दोषी को 10 साल की सजा, 50 हजार का अर्थदंड

 

संबंधित समाचार