दिल्ली : आश्रम में डीटीसी बस में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के आश्रम इलाके में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अपराह्न 12 बजकर 52 मिनट पर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि आग डीटीसी बस के पिछले हिस्से में लगी थी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग को बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि आग पर अपराह्न करीब दो बजे काबू पा लिया गया और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें - आबकारी नीति मामला: संजय सिंह को कोर्ट से नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 10 जनवरी तक बढ़ी

संबंधित समाचार