विश्व बैंक के अध्यक्ष ने परिवार संग देखा ताजमहल, कल जायेंगे आगरा किला
आगरा, अमृत विचार। विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय पाल बंगा अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तीन दिवसीय आगरा भ्रमण के लिए आए हैं। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को करीब 12 सदस्यों के साथ ताजमहल का दीदार किया तथा इसकी जमकर तारीफ की इसके अलावा उन्होंने विजिटर बुक में अपनी एंट्री की व ताजमहल की सुंदरता के बारे में लिखा।
अजय पाल बंगा को 19 अक्टूबर 2014 को प्रतिष्ठित मैगजीन हॉवर्ड बिजनेस रिव्यू द्वारा 2014 में विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ निष्पादन वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की सूची में शामिल किया गया था। वे इस सूची में 64 वें स्थान पर हैं। तथा शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय मूल के व्यक्ति हैं एसीपी सुरक्षा आरिफ अहमद ने बताया कि शुक्रवार को विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा आगरा किले का दीदार करने के लिए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें -हरदोई बार एसोसिएशन : 61 प्रत्याशियों की किस्मत हुई मतपेटी में बंद
