हरदोई बार एसोसिएशन : 61 प्रत्याशियों की किस्मत हुई मतपेटी में बंद          

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। बार एसोसिएशन के नई कैबिनेट के गठन को लेकर गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराया गया। कुल 1271 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके साथ ही 61 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया। शुक्रवार को वोटों की गिनती की जाएगी और इसी दिन अंतिम नतीजे आएंगे।    
    
बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नौ पद और 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए गुरुवार को अधिवक्ता संघ सभागार में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। एल्डर कमेटी अध्यक्ष बाबू मनोहर लाल पाल इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता श्री कृष्ण राजवंशी वीरेंद्र सिंह गौर  गिरीश चंद्र मिश्र की देखरेख में शुरू हुए चुनाव में सुबह ठंडक के कारण मतदान की गति काफी धीमी रही। जिसके चलते पहले घंटे में महज 40 वोट ही पड़ सके। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदान की गति बढ़ती गई। दोपहर 12 बजे से मतदान करने के लिए लंबी कतार नजर आई। मतदाताओं ने लंबी लाइनों में लगकर अपने मत का प्रयोग किया।

दोपहर लंच के पहले 656 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इसके बाद लंच के बाद एक बार फिर लाइन में खड़े होकर मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया ।जिसके चलते तीन बजे तक 970 मत पड़े। चार बजे तक 12 25 वोट पड़े और पांच बजे तक हुए मतदान में कुल 1271 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस बार जिनका सीओपी कंफर्म था उनकी 1311 मतदाताओं की सूची थी। वहीं सीओपी संदेह वाले 104 अधिवक्ताओं की अलग सूची बनी। इन में जिन अधिवक्ताओं ने अपना असल सीओपी एल्डर कमेटी को दिखाया उसे ही मतदान का अधिकार मिला। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी जो अंतिम नतीजे आने तक चलेगी। मतदान पूरी तरीके से शांति पूर्ण रहा। मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया।

ये भी पढ़ें -संतकबीरनगर : जिला जज के साथ डीएम और एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण

संबंधित समाचार