कौशांबी: तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आये बाइक सवार, दो की मौत, एक घायल
कौशांबी, अमृत विचार। जिले के थाना सैनी क्षेत्र के टांडा गांव के समीप गुरूवार तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर से डंपर मौके भागने में कामयाब हो गया।
बता दें कि उमरा गेरिया गांव के रहने वाले बऊवा पुत्र छेद्दू 28 वर्ष, आजाद पुत्र घूरी 33 वर्ष बाइक से अलीपुर जीता किसी काम से जा रहे थे। वह अझुवा चौकी के टांडा गांव के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह बाईक लेकर सड़क पर दूर जा गिरे। घटना में बऊवा और आजाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नंगू गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। अझुवा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि डंपर चालक मौके से भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतकों के घरवालों को सूचना कर दी गयी है।
यह भी पढ़ें:-...तो ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों की नहीं होगी पदोन्नति! नगर के 10 शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन
