प्रयागराज: हाईकोर्ट के जस्टिस के एस्कॉर्ट की जिप्सी हुई दुर्घटनाग्रस्त, पुलिसकर्मी हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। हाईकोर्ट के जस्टिस के एस्कार्ट में लगी जिप्सी गुरुवार को प्रयागराज वाराणसी मार्ग पर हरीशपुर गांव के समीप नीलगाय से टकरा गई। जिसमें जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में तीन सिपाही घायल हो गये। सूचना पर पहुंची हंडिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल सिपाहियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया।
 
जानकारी के मुताबिक उच्चन्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अरुण देशवाल गुरूवार को अपनी सुरक्षा के साथ वाराणसी मार्ग से प्रयागराज वापस लौट रहे थे। हंडिया थाना अंतर्गत हरीशपुर गांव के पास अचानक उनकी एस्कार्ट में लगी जिप्सी नीलगाय से टकरा गई। 

घटना में तीन सिपाही घायल हो गये। जिसमें कांस्टेबल आशीष चौरसिया, श्याम लाल, संतोष सिंह घायल हो गये। सूचना हंडिया पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने तत्काल घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के भेज नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा में वही आएं जिनके पास निमंत्रण, सीएम योगी ने दिए निर्देश, होटलों की बुकिंग हो कैंसल

 

 

संबंधित समाचार