रामपुर : दहेज में दो लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को दी जलाने की धमकी, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जलाकर मारने की धमकी दी। इस मामले में तहरीर के आधार पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि कुछ साल पहले उसकी शादी दिल्ली के रहने वाले अनमोल से हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद से ही ससुराल वालों ने उससे दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसको जलाकर मारने की धमकी दी। साथ ही विवाहिता ने ससुर पर छेड़खानी करने का आरोप भी लगाया है।

ईंट के रुपयों को लेकर महिला को घर में घुसकर पीटा
ईटों के रुपयों को लेकर कुछ लोगों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव नटियाखेड़ा निवासी कबूलन का कहना है कि मैंने अपने ही गांव के रहने वाले कय्यूम से एक हजार ईंट  तीन हजार रुपये में तय कर ली थी लेकिन, उसके बाद कय्यूम ने उन ईटों के 3500 रुपये मांगने लगे। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर महिला से गाली-गलौच करते हुए उसको पीट दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कय्यूम, तय्यूब, मोहम्मद कैफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : फरार चले रहे गो तस्कर की तलाश में रात भर पुलिस ने दी दबिश

संबंधित समाचार