रामपुर : फरार चले रहे गो तस्कर की तलाश में रात भर पुलिस ने दी दबिश
रामपुर,अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने गो तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास गांव में दबिश दी,लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
बताते चलें कि गुरुवार देर शाम को कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार प्राणपुर रोड के जंगल में मुठभेड़ के दौरान एक गो तस्कर के पैर में गोली मारकर उसको घायल कर दिया था। उसका एक साथी पटवाई निवासी आसिफ वहां से भाग गया था। पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश दी लेकिन, पुलिस के हाथ नहीं आ सका। पुलिस उसको तलाश रही है।
ये भी पढ़ें : रामपुर : ग्रामीण की हत्या में मृतक की पत्नी सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
