लखीमपुर खीरी: मंदिर जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मंदिर पर पूजा अर्चना करने जा रही बलदेव नगर निवासी प्रीती गुप्ता (42) की ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

हादसा शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे हुआ। मोहल्ला बलदेव नगर ईदगाह निवासी प्रीती गुप्ता रोज की तरह सुबह मां संकटा देवी मंदिर पूजा अर्चना करने जा रही थी। प्लेट फार्म संख्या दो के सामने माल गोदाम के निकट रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: आपदा मित्र व आपदा सखियों ने प्रदर्शन कर उठाई उचित मानदेय की मांग 

संबंधित समाचार