Fatehpur News: यहां लाश की लगती बोली… पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में लाश की बोली लगाने का वीडियो वायरल।

फतेहपुर में लाश की बोली लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा। फतेहपुर में लाश की बोली लगाने का वीडियो वायरल।

फतेहपुर, अमृत विचार। जिले के जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखे मुर्दों की बोली लगाने और पैसे के लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं की मोर्चरी हाउस में रखे शव को निकालने के लिए बाहर दो लोगों द्वारा पैसे की मांग की जा रही है और तीमारदार द्वारा कम पैसे देने पर शव को बाहर न निकालने की धमकी दी जा रही है।

वहीं सीएमओ ने इस मामले में वीडियो के आधार पर सीएमएस को जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में बाहरी दो लोगों द्वारा शव को बाहर निकालने के लिए 800 रुपये की डिमांड की जा रही थी। और पैसा लेने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया और सीएमओ ने तत्काल सीएमएस को वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें पैसा मांगने वाला जो व्यक्ति है उसका नाम आदिल बताया जा रहा है जो तीमारदार से खुलेआम शव का सौदा करते नजर आ रहा और दूसरा व्यक्ति जो 800 रुपये लेते नजर आ रहा है उनका नाम मुन्ना बताता जा रहा है।

वहीं सीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि ये मामला मेरे संज्ञान में अभी अभी आया है इसके बारे में मैने सीएमएस से बात कर ली है। क्योंकि जो भी डेडबॉडी अस्पताल की होती है उसी अस्पताल के कैंपस में ही रखी जाती है मोर्चरी हाउस में और वहां पर दो आदमी है।

जिसमे एक व्यक्ति द्वारा पैसे मांगते हुए आवाज भी आरही है और दिख भी रहा है और दूसरा आदमी सामने खड़ा हुआ है ये मामला मेरे संज्ञान में आया है मैने सीएमएस से बात की है और इसमें कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर: महाराजपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी अंग्रेजी शराब, एक करोड़ बताई जा रही कीमत  

संबंधित समाचार