Banda News: ठंड की चपेट में आने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में ठंड की चपेट में आए किसान की मौत।

बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सराय जदीद की ठंड की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू की।

बांदा, अमृत विचार। खेतों से लौट कर घर आया किसान ठंड की चपेट में आ गया जिसको अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सराय जदीद निवासी शराफत (55) गुरुवार की देर शाम अपने खेतों से लौटकर घर आया तो थोड़ी देर बाद अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक की पत्नी मैना ने बताया कि खेत में धान की फसल लगी हुई थी। उसी को देखने गए हुए थे कि अचानक हादसा हो गया। मृतक के नाम सवा दो बीघा खेती है तथा आर्यावर्त बैंक शाखा पड़मई से लगभग पचास हजार रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड बना हुआ है |

परिजनों नें किसान का पीएम नहीं कराया है। उधर, तहसीलदार लखनलाल राजपूत का कहना है कि किसान का पीएम नहीं हुआ। इससे स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता कि मृत्यु का क्या कारण है।

ये भी पढ़ें- Interview: अमृत विचार ने अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडेय से की खास बातचीत, बोली- श्रम और उद्योग कल्याण की लिखी जा रही नई इबारत

संबंधित समाचार