काशीपुर: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में बाइक चालक पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बाइक से टकराकर गिरा युवक पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर पुल से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मौहल्ला बेगमसराय, अफजलगढ़, जिला बिजनौर, यूपी निवासी परवेज अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा मौहम्मद यजदानी अपने मौहल्ला खताड़ी, रामनगर निवासी मामा मौहम्मद तस्कीन के साथ 8 दिसंबर को बाइक से काशीपुर से रामनगर जा रहा था।

जब वे रामनगर रोड पर स्थित ग्राम रम्पुरा से कुछ पहले पहुंचे तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक चालक ने गलत साईड से उनके भतीजे की बाईक के हैडिंल में टक्कर मार दी। जिससे मौहम्मद तस्कीन बाइक सहित रोड की कच्ची साईड में गिर गया। वहीं बाईक पर पीछे बैठा मौ. यजदानी मय हेलमेट के पक्की रोड पर गिर गया उसी समय पीछे से तेजी से आ रहा ट्रैक्टर उसके हेलमेट से टकराया। जिससे हेलमेट के टूटने पर यजदानी के सिर व चेहरे पर एवं शरीर में गंभीर चोटें लगीं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी।

परवेज अहमद ने बताया कि लोगों की मदद से घायल यजदानी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने पर यजदानी को मुरादाबाद व उसके बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बीती 17 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन