अमेठी: सांसदों के निलंबन पर भड़के सपाई, किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सांसदों के निलंबन को लेकर सड़क पर उतर गए और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में सपाइयों का हुजूम सपा कार्यालय से निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया और धरने पर बैठ गया।

एसडीएम आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जिला महासचिव अरशद अहमद ने कहा कि मौजूदा राजनैतिक घटनाक्रम को लेकर हम लोगों में नाराजगी है इसको लेकर हमने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया है।

उन्होंने मांग की कि संसद भवन में घुसे युवकों की जानकारी मांगने पर 142 सांसदो को निलम्बित कर दिया, जो देश के लोकतंत्र के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। यहां लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है। सरकार जनता से जुड़े मुद्दों से भाग रही हैं तथा मनमाने ढंग से संसद चला रही है।

इस मौके पर धरने में डॉ. रुदल यादव, तुफैल खान, डॉ. सीपी यादव, आरके यादव, आनंद वर्मा, राजमोहन यादव, सोनू अंसारी, विमलेश सरोज आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: समाज के सभी वर्ग के उत्थान के लिए सरकार कृत संकल्पित: वेद

संबंधित समाचार