पंतनगर: ब्रूक संस्था के साथ मिलकर घोड़ों-खच्चरों की सुध लेगा पंतनगर विवि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। शनिवार को पंतनगर विवि के पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय एवं ब्रूक एनीमल हॉस्पिटल के बीच एक एमओयू साइन किया गया। जिसके बाद प्रशिक्षण एवं पशु स्वास्थ की दिशा में कैंप के माध्यम से और अधिक क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। इससे घोड़ा पालकों के साथ-साथ पशुचिकित्सा विज्ञान के छात्रों को प्रयोगात्मक तौर …

पंतनगर, अमृत विचार। शनिवार को पंतनगर विवि के पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय एवं ब्रूक एनीमल हॉस्पिटल के बीच एक एमओयू साइन किया गया। जिसके बाद प्रशिक्षण एवं पशु स्वास्थ की दिशा में कैंप के माध्यम से और अधिक क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। इससे घोड़ा पालकों के साथ-साथ पशुचिकित्सा विज्ञान के छात्रों को प्रयोगात्मक तौर पर सीखनें के अधिक अवसर मिलेंगे।

विश्व में घोड़ों, खच्चरों, गधों व उनके मालिकों की स्थिति दयनीय है। वर्ष 1934 में ब्रूक हॉस्पिटल फॉर एनीमल की स्थापना इसी को ध्यान में रखते हुए डोरोथी ब्रूक द्वारा की गई थी। यह संस्था घोड़ों, खच्चर व उनके मालिकां को रख रखाव, चारे-दाने एवं उपचार में सहायता अपने पैरा प्रोफेशनल कर्मियों द्वारा प्रदान करती है। उत्तराखंड में भी यह संस्था घोड़ा-खच्चर पालकों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।

ब्रूक इंडिया के पैरा प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षण पंतनगर विवि के पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय में पिछले कई वर्षा से दिया जा रहा है। अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए संस्था व विवि के बीच एक एमओयू हस्ताक्षर किया गया। एमओयू पर संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रिगे. (रिटा.) डॉ. जेएस धर्माधीरन एवं महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एनएस जादौन ने हस्ताक्षर किए।

डॉ. जादौन नें बताया कि घोड़ों, खच्चरों के लिए चिकित्सा-स्वास्थ एवं प्रशिक्षण लगातार दिए जा रहे हैं। अब इस संस्था के साथ मिलकर इसे और अधिक गति प्रदान की जाएगी। प्रदेश के दुर्गम स्थानों में विभिन्न कार्या के लिए घोड़े, खच्चरों की विशेष आवश्यकता होती है। अतः इनके स्वास्थ पर विषेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। जिससे यह प्रजातियां अधिक कार्य कर कृषकों, पशुपालकों की आय वृद्वि में सहायक होंगी।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ. एससी त्रिपाठी नें किया। इस दौरान ब्रूक इंडिया टीम, आरबीसी यूनिट पंतनगर के ऑफिसर कमांडेंट कर्नल राठौर एएस एवं महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

संबंधित समाचार