बिजनौर: रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर कराई शादी... विदाई के दौरान आया ट्विस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। बिजनौर के नूरपुर इलाके में प्रेमिका से मिलना युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया। जब युवक को युवती की मां और ग्रामीणों ने पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। युवक के परिजनों को सूचना दी गई। सबकी सहमति से प्रेमी जोड़े के प्रेम को स्वीकार करते हुए दोनों की शादी करा दी गई। मामले में ट्विस्ट तब आया जब युवक के परिजन शादी के बाद दुल्हन को साथ ले जाने से इनकार करने लगे। हालांकि मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।

नूरपुर के मुरादाबाद मार्ग पर एक गांव में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। बताया जाता है कि प्रेमी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया गया। सूचना पर प्रेमी के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में घंटों तक चली वार्ता के बाद दोनों की शादी पर सहमति बन गई। जिसके बाद दोनों की शादी कर दी गई। शादी होने के बाद विदाई के दौरान प्रेमी के नाबालिग होने पर उनकी प्रेम कहानी विवाद में फंस गई और प्रेमिका की विदाई नहीं हो सकी।

 प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका को ले जाने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रेमी भी बिना दुल्हन के निकल गया। 

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: जिला कारागार में कैदी ने धारदार हथियार से खुद को किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार