बिजनौर: जिला कारागार में कैदी ने धारदार हथियार से खुद को किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। बिजनौर की जिला कारागार में हत्या के आरोप में बंद एक कैदी ने धारदार हथियार से खुद को घायल कर लिया। कैदी के घायल होने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला बिजनौर के कोतवाली का रहने वाला शाने आलम हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है। बताया जाता है कि शाने आलम ने दिमागी परेशानी के चलते धारदार हथियार से  खुद को घायल कर लिया।

कैदी द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का पता चलने पर जिला कारागार में हड़कंप मच गया। घायल को जेल प्रशासन की ओर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। जेल प्रशासन मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

संबंधित समाचार