काशीपुर: सरिया-सीमेंट की दुकान से हजारों की नगदी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अज्ञात चोरों ने सरिया-सीमेंट की दुकान में घुसकर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

मानपुर रोड, स्टेडियम स्थित एआर इंटरनेशनल के स्वामी अभिनव अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि यहां पर उनकी सरिया-सीमेंट की दुकान है। बीती रात्रि करीब 2.30 बजे अज्ञात चोर उनकी दुकान में बनी किचन से होते हुए दुकान में घुसे तथा दुकान के गल्ले में रखी करीब 55 हजार की नकदी चोरी कर ले गये। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं- सितारगंज: फेरी लगाकर कंबल बेच रहे नेपाली युवक पर हमला 

 

संबंधित समाचार