अंबेडकरनगर: सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, ट्रक समेत चालक गिरफ्तार
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधिवक्ता की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने मृतक अधिवक्ता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वकील की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बता दें कि बेवाना थाना क्षेत्र के मीरपुर शेखपुर निवासी 58 वर्षीय पप्पन दुबे शनिवार को किसी काम से बाइक से दोस्तपुर की तरफ जा रहे थे। वह बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना बाजार के पास पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा में आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक समेत चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें;-रायबरेली: DCRB कार्यालय में घुसकर महिला ने सिपाही को डंडे से पीटा, बाइक भी तोड़ी, मचा हड़कंप... देखें Video
