बहराइच: जमीन का बैनामा कराने गए युवक का बाग में मिला शव, हत्या का आरोप
गांव निवासी व्यक्ति के साथ तहसील गया था मृतक, दूसरे दिन बाग में मिला शव
बाबागंज/बहराइच, अमृत विचार। जिले के साईं गांव निवासी एक युवक गांव निवासी व्यक्ति के साथ जमीन बैनामा करने के लिए तहसील गया था। शनिवार सुबह बाग में उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम साईं गांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र राम बहोरी ने कुछ जमीन गांव निवासी रिंकू सिंह के हाथ बेची थी। भाई सुरेश वर्मा ने बताया कि बृजेश शुक्रवार को रिंकू सिंह के साथ नानपारा तहसील में जमीन का बैनामा करवाने गया था, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा।
रिंकू सिंह भी बृजेश के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे थे। परिवार के लोगों ने थाने में सूचना देकर तलाश शुरू की। सुरेश वर्मा का कहना है कि शनिवार सुबह गांव के निकट स्थित बाग में जमीन पर बृजेश का शव पड़ा मिला। इस पर उसने पुलिस को घटना से अवगत कराया।
सुरेश का कहना है कि रिंकू ने अपने सहयोग के साथ मिलकर भाई की हत्या की है। पुलिस ने भाई की सूचना पर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नशे का आदी था मृतक
साईं गांव निवासी बृजेश की मौत हुई है मृतक के भाई सुरेश वर्मा पुत्र राम बहोरी ने नशे के आदी होने की तहरीर दी है। जिस पर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है...,शमसेर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक।
यह भी पढ़ें:-पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी : 60000 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
