कानपुर में दरिंदगी : छठवीं की छात्रा के साथ वैन चालक ने कार में किया दुष्कर्म
कानपुर, अमृत विचार। यहाँ बच्ची से दरिंदगी का बड़ा मामला सामने आया है। रावतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली छठी क्लास की छात्रा के साथ स्कूल के वैन चालक ने दुष्कर्म किया। इस बात के जानकारी पीड़ित बच्ची ने स्कूल पहुंचकर क्लास टीचर, प्रिंसिपलऔर स्कूल प्रबंधक को दी। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधक ने छात्रा से कहा कि वो इस घटना के बारे में किसी से कुछ भी न बताये। डरी-सहमी छात्र छुट्टी के बाद जब घर पहुँची तो उसने परिजनों को पूरे बात बताई। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें -परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं को अज्ञात ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
