Unnao News: गंगा रेती में मिला हाथ पैर बंधा शिक्षक का शव, मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में गंगा रेती में मिला हाथ पैर बंधा शिक्षक का शव।

उन्नाव में गंगा रेती में हाथ पैर बंधा शिक्षक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी।

उन्नाव, अमृत विचार। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मल्लाहन पुरवा गंगा नदी के किनारे हाथ पैर बंधा शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुड़ गयी। मृतक की शिनाख्त उसके कपड़ों व जूतों से की गयी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, कानपुर के बिल्हौर थानाक्षेत्र के सामने जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।

बता दें कानपुर देहात के तिस्ती गांव निवासी आशुतोष रैना पलिया ककवन स्थित एक निजी स्कूलों में शिक्षक पद पर कार्यरत था। शनिवार देर रात बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मल्लाहन पुरवा गांव के पास नदी के किनारे आशुतोष का शव हाथ पैर बांध पड़ा मिला। स्थानी लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी और मृतक की शिनाख्त जूता व  कपड़ों से हुयी।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मृतक के बड़े भाई अभिलाष ने बताया कि 16 दिसंबर को आशुतोष बाइक से बिल्हौर निवासी अपने रिश्तेदार के यहां जाने की बात कह कर घर से निकला था उसके बाद से उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है।

उन्होंने बताया कि गंगा रेती में आशुतोष का शव मिला है, दोनों पैर आपस में प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुये थे और दोनों हाथ सफेद अंगौछे से बांधे गये थे। हत्या कर शव को फेंका गया है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kannauj Murder: मेड को लेकर हुआ विवाद… सगे भाई को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार