Video - लखनऊ में मुख्तार के करीबी पर बुलडोजर एक्शन, एलडीए ने सील किया FI टावर और हॉस्पिटल 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। मुख़्तार अंसारी के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। मुख्तार के करीबी शोएब और मोनिस इकबाल के अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है। बर्लिंग्टन चौराहे के पास स्थित एफआई हॉस्पिटल और एफआई टावर को सील कर दिया गया है। एफआई टावर में मुख्तार और उसके करीबियों का पैसा लगा था। 

12 - 2023-12-24T150220.857

आसपास के ऐसे कई निर्माणों को सील करने की कार्रवाई जारी है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। मौके पर एलडीए के ओएसडी शशि भूषण मिश्रा, अधिशासी अभियंता जेई और प्रवर्तन दस्ता मौजूद हैं।

14 - 2023-12-24T150342.090

बता दें कि एफआई टावर की पार्किंग पर भी लोगों ने अवैध कब्ज़ा कर लिया था। इस अवैध निर्माण के खिलाफ एलडीए ने आज बड़ी कार्रवाई की है। एलडीए ने इन्हें बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। एलडीए के अभियंता सहित मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। खुद एलडीए उपाध्यक्ष भी मौके पर मौजूद हैं। 

बताया जा रहा है कि एफआई टावर में तकरीबन 96 फ्लैट हैं। इनमें से 24 फ्लैट और एक पेंटा हाउस एलडीए की कार्रवाई की जद में आये हैं।   बिल्डर ने दो फ्लोर गलत तरीके से बना लिए थे, जबकि टावर नौ फ्लोर का है।  इसमें 3 फ्लोर गलत तरीके से बनाये गए हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें ध्वस्त करने का नोटिस पूर्व में ही दिया गया था। 

17 - 2023-12-24T163407.065

एलडीए की टीम रविवार सुबह ही मौके पर पहुँची और सबसे पहले एफआई हॉस्पिटल को सील किया गया। इसके बाद टावर के भूतल पर पार्किंग को सील किया गया। यहाँ टॉयलेट और रूम बना दिए गए थे, जिन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि ये टावर और हॉस्पिटल  सिराज उर्फ बब्बू बिल्डर ने बनाया था। टावर और अस्पताल का नाम सिराज ने अपनी माँ फातिमा और पिता के नाम पर रखा था। मौके पर अब लोग सातवीं, आठवीं और नौवीं मंजिल पर बने फ्लैटों से अपना सामान निकल रहे हैं। 

 

ये भी पढ़ें -खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, कुश्ती संघ सस्पेंड...WFI अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द 

 

संबंधित समाचार