बाजपुर: कर्नाटक से पहुंची प्रेमी के लिए बाजपुर...की कोर्ट मैरिज, बोली हम हैं बालिग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। प्रेम-प्रसंग के चलते करीब तीन माह पहले कनार्टक से बाजपुर पहुंची युवती ने अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली और उसके साथ रहने लगी। वहीं युवती की खोजबीन करते हुए कनार्टक पुलिस उसके माता-पिता के साथ बाजपुर पहुंच गई। पुलिस युवती को बरामद कर कोतवाली ले आई। लेकिन युवती अपने माता-पिता के साथ जाने के लिए तैयार नहीं है। वह खुद को बालिग बाते हुए अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कह रही है।

थाना तुंगानगर सुमोगा कर्नाटक से एक पुलिस टीम एएसआई मनोज कुमार की अगुवाई में युवती के माता-पिता को साथ लेकर रविवार को बाजपुर पहुंची और स्थानीय कोतवाली में आमद करवाने के साथ ही अवगत कराया कि उनके थाना क्षेत्र से एक युवती करीब तीन माह पहले मिसिंग हो गई थी जिसकी लोकेशन बाजपुर में आई है।

बाद में स्थानीय पुलिस के सहयोग से युवती को ग्राम मरियमपुर नंबर-तीन से बरामद कर लिया गया और युवती व प्रेमी से पति बने युवक को कोतवाली लाया गया। जहां अपने बयानों में युवती ने स्वयं को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से आने, युवक से कोर्ट मैरिज करने की जानकारी दी तथा वापस जाने से साफ इन्कार कर दिया है।

उसके माता-पिता द्वारा भी उसे काफी समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। फिलहाल कर्नाकट पुलिस जरूरी लिखा-पढ़ी करने का काम कर रही है। बताया जाता है कि युवक कनार्टक में किसी कंपनी में कपड़ों पर प्रिंटिंग इत्यादि का काम करता था और दोनों संपर्क में आए तो उनमें प्रेम-प्रसंग हो गया।

संबंधित समाचार