Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस करेगी, 100 से अधिक लगेंगे कैमरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। माघ मेले को भव्य बनाने और सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। महाकुंभ मेले में इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस निगरानी करेगी। माघ मेला क्षेत्र में लगाए जाने वाले कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड की निगरानी कमांड सेंटर (आईट्रिपलसी) में 24 घंटे की जायेगी। मिलने वाली फीड के जरिये ही मेला क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को आदेशित भी किया जायेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का निर्णय 2019 के अर्धकुंभ के बाद पहली बार माघ मेले में भीड़ प्रबंधन के लिए लिया गया था। इन कैमरों से भीड़ को काबू करना आसान होगा। 

1200 कैमरों से होगी शहर की निगरानी

माघ मेला के दौरान पूरे शहर की निगरानी 1200 से ज्यादा कैमरों से होगी। दरअसल, स्मार्ट सिटी के तहत 1147 हाईटेक सर्विलांस कैमरे शहर में पहले ही लगाए गए हैं। जिनके जरिए 24 घंटे निगरानी की जाती है। माघ मेले के दौरान मेला क्षेत्र में भी लगभग 100 कैमरे लगाये जाएंगे। इस तरह निगरानी के लिए 1200 से ज्यादा कैमरे लगेंगे।

क्रिसमस और नए वर्ष को लेकर बढ़ी सुरक्षा

दो दिन बाद आने वाले क्रिसमस पर्व और नए वर्ष को लेकर संगम नोज पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। संगम नोज पर एक अस्थायी वाहन पार्किंग बनवाई गयी है। लोग अपने वाहन लेकर घाट तक ले जाने मे सफल होते थे और घाट पर दिक्क़तें भी बढ़ती थी। जिससे स्नानार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

ऐसे में एसएसपी मेला ने शनिवार को ही अस्थायी पार्किंग बनवा दी। क्रिसमस पर मेला क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही को लेकर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। हनुमान मंदिर के पास या हेलीपैड पार्किंग में ही रोकने का निर्णय लिया जा सकता है।

माघ मेले की तैयारी जोरो पर कराई जा रही है। सुरक्षा के कदे इंतजाम के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी लगाया जा रहा है। 1200 से अधिक कैमरे भी लगाए जा रहे है। जिससे मेले में निगरानी की जा सके। क्रिसमस और नए वर्ष को लेकर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये है। साथ ही एक अस्थाई पार्किंग बनाई गयी है जिससे भीड़ नियंत्रित रहे...,राजीव रंजन मिश्रा, एसएसपी मेला, प्रयागराज।

यह भी पढ़ें:-Person of Action के प्रतीक बन चुके हैं योगी आदित्यनाथ, उप राष्ट्रपति ने मंच से की CM Yogi की तारीफ

संबंधित समाचार