अयोध्या: एयरपोर्ट और पीएम के जनसभा स्थल का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीएम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से भी कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

अयोध्या, अमृत विचार। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम के दृष्टिगत निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोकार्पण से संबंधित समस्त तैयारियों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।

नितीश कुमार ने कहा कि एयरपोर्ट के संचालन के समस्त कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा कार्यक्रम के दृष्टिगत जनसभा स्थल (निकट एयरपोर्ट) का भी निरीक्षण किया। जनसभा में सम्मिलित होने वाले जन सामान्य को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने व उनकी सुरक्षा, आवागमन आदि के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) व एयरपोर्ट अथॉरिटी के संबंधित अधिकारियों सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

मानक के अनुसार ही लगाई जाएं होर्डिंग्स
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रचार प्रसार की होर्डिंग्स रैली स्थल, भ्रमण मार्गों व शहर में कहीं पर भी सड़क खोदकर या टाइल्स हटाकर न लगाएं। होर्डिंग्स निश्चित आकार व उचित मानक के अनुसार ही लगाई जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वह कभी गिरने न पाए और होर्डिंग्स से कोई मार्ग पर आवागमन बाधित न हो। इसमें जनप्रतिनिधि व जनसामान्य भी सहयोग करें। सम्बंधित विभाग के अधिकारी अपने विभागाध्यक्ष से बात कर 26, 27 व 28 दिसंबर तक कार्य पूरा करायें।

 

संबंधित समाचार