राजन इंटरनेशनल एकेडमी की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में रेड हाउस का रहा दबदबा
बस्ती, अमृत विचार। महज दो वर्षों में ही बस्ती जिले के शैक्षिक संस्थानों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले राजन इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे संतकबीरनगर के खलीलाबाद सदर क्षेत्र के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर सहित दर्जनों शैक्षणिक संस्थानों के प्रबन्ध निदेशक और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी व राजन इंटरनेशनल एकेडमी की प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के साथ दीप प्रज्वलन करते हुए समापन कार्यक्रम की शुरुआत कराया।
वहीं खेल के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय चौबे के साथ राकेश चतुर्वेदी और शिखा चतुर्वेदी ने होनहार छात्रों को पुरस्कार दिए। अभिभावकों ने कहा कि जिस तरीके से अपने पहले ही सत्र में विद्यालय परिवार ने बेहतर आयोजन कर छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है उसके लिए प्रबंधन की जितनी तारीफ की जाय कम होगी।
प्रतियोगिता में रेड हाउस ओवर आल अव्वल रहा। जिसके बाद विद्यालय प्रबंध तंत्र ने छात्र छात्राओं को शील्ड मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बालीबाल, खो खो, टेनिस, लंबी दौड़, ऊंची कूद, क्रिकेट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में रेड हाउस चैंपियन रहा।
ये भी पढ़ें -अमृत विचार विशेष : माघ मेले से पहले गंगा का पानी हो रहा ‘काला’
