Auraiya News: कार की टक्कर से युवक घायल, वाहन निकला नायब तहसीलदार का, ग्रामीणों ने की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में कार टक्कर से युवक घायल हो गया।

दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत औरैया दिबियापुर रोड पर गांव नगला जयसिंह के सामने साइकिल से आ रहे किशोर कार से टकरा गया। जिससे वह घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार पर पथराव कर दिया। जिससे कार के शीशे टूट गए। कार एक नायब तहसीलदार की बताई जा रही है।

औरैया, अमृत विचार। दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत औरैया दिबियापुर रोड पर गांव नगला जय सिंह के सामने साइकिल से आ रहे किशोर कार से टकरा गया। जिससे वह घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार पर पथराव कर दिया। जिससे कार के शीशे टूट गए। कार एक नायब तहसीलदार की बताई जा रही है।

नगला जयसिंह गांव निवासी ब्रजमोहन का 15 वर्षीय पुत्र दीपांशु  कंचौसी मोड़ बाजार से अपरान्ह सब्जी लेकर अपनी तीन वर्षीय बहिन को साइकिल पर बैठाकर घर आ रहा था। जिला मुख्यालय से बिधूना के नायब तहसीलदार पीयूष साहू अपनी गाड़ी से वापस बिधूना लौट रहे थे। दीपांशु की साइकिल का हैंडिल कार से टकरा गया।

जिससे साइकिल सवार किशोर व उसकी बहिन टकराकर गिर गए। ड्राइवर मौके से भाग गया। ये देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कार सवार की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कार से नायब तहसीलदार अपने कार्यक्षेत्र वापस जा रहे थे।

एनटीपीसी चौकी प्रभारी सोनी रावत भी हमराही सहित मौके पर पहुंची। दीपांशु को आनन फानन में सौ शैय्या चिचोली अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। दीपांशु को गंभीर चोट के साथ पैर टूटा हुआ बताया जा रहा है। वहीं, नायब तहसीलदार से  मारपीट करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। 

ये भी पढ़ें- Farrukhabad News: दबंगों ने भूमि विवाद में जमकर मारपीट, पांच घायल, घटना का वीडियो वायरल

संबंधित समाचार