रायबरेली: बीमारी ठीक करने के नाम धर्मांतरण की हुई कोशिश, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीह/रायबरेली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला सामने आया है। यहां एक घर में बीमारी से निजात दिलाने के नाम पर ईसाई धर्म की ओर लोगों को आकर्षित करने का खेल किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर ईसाई साहित्य बरामद किया है। 

डीह थाना क्षेत्र की उर्मिला देवी पत्नी अमरेश द्विवेदी निवासी कौरापुर गौरा मजरे गड़वा ने तहरीर देकर बताया कि वो बीमार रहती है जिसकी वजह से वो परेशान रहती थी। अपनी बीमारी का उपचार कराने रायबरेली आती जाती है। कुछ दिन पूर्व वह लोधवारी में  लोधवारी पुलिया के पास पान लेने लगी तभी कुछ औरतों ने बताया कि पूरे कनपुरिया लोधवारी गांव में दिलासा उसका पति राम अवध दवा देते हैं।

जिस पर वह रविवार को दिलासा के घर पहुंची तो वहां पर गई तो दिलासा व उसका पति राम अवध एवं बेटे नीरज कुमार ने एक बोतल में पानी फूंक कर दिया और 400 रुपये देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा।  विरोध करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी।

वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पहुंचने से मामले ने तूल पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिलासा, राम अवध और उसके बेटे नीरज को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष जीतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है, कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें;-बहराइच: ...अपनों की तलाश में पथराई परिजनों आंखें, चार माह से गायब हैं तीन लोग, मुकदमा दर्ज कर शांत हुई पुलिस

संबंधित समाचार