प्रतापगढ़: धान लदे ट्रैक्टर में भिड़ी स्कूटी, टाइनी संचालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीगंज प्रतापगढ़ अमृत विचार : मिनी राइस मिल के संग धान लदे ट्रैक्टर में स्कूटी सवार टाइनी संचालक भिड़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सीएचसी रानीगंज लाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  गौरा पूरे बदल निवासी नंदलाल गुप्ता (42) पुत्र जीत लाल गुप्ता  फतनपुर बाजार में बड़ौदा ग्रामीण बैंक का टाइनी शाखा चलाते थे। उनकी बेटी की शादी 22 फरवरी को तय हुई है। रायबरेली जौनपुर हाईवे पर रानीगंज के खुशहालगढ़ मीरपुर गांव के पास रविवार की शाम करीब 7:30 बजे बेटी की  शादी का सामान लेकर स्कूटी से लौटते समय  मिनी राइस मिल संग  धान लदे ट्रैक्टर में उसकी स्कूटी जा भिड़ी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 सूचना पर रानीगंज पुलिस पहुंची और उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचकर बिलखने लगे। मृतक के तीन बेटी व एक बेटा है। मृतक की बड़ी बेटी शिवांगी की शादी 22 फरवरी को शादी तय है। 

जिसकी तैयारी में नंदलाल जुटा था कि वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद दो बेटियां स्नेहा व अंजलि तथा बेटा कृष्णा भी पढ़ाई कर रहे हैं। घटना से मृतक की पत्नी सीता व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। नंदलाल टाइनी शाखा का संचालन कर अपने घर की रोजी-रोटी चलाता था और अब बेटी की शादी के पहले ही उसकी मौत ने जहां सारी खुशियां छीन ली है वहीं बेटी के हाथ पीले होने के पहले ही पिता की मौत ने परिवार वालों को झकझोर दिया है। थानाध्यक्ष रानीगंज आदित्य सिंह ने बताया कि हादसे में  नंदलाल गुप्ता की मौत हो गई।मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े:- UP Board Exam 2024 की तैयारी जोरो पर, उत्तर पुस्तिकायें पहुंचना शुरू, इस बार परीक्षा में खास बदलाव, आसान नहीं होगी नकल

संबंधित समाचार