कौशांबी: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती, देखें VIDEO...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। सोमवार की भोर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के वांछित अपराधी रईस को गिरफ्तार कर कर लिया। गोली लगने के बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक रईस अहमद तुर्तीपुर थाना करारी क्षेत्र का निवासी है। इसके ऊपर 25 से अधिक मुक़दमे अलग-अलग थानो में दर्ज हैं। जिसमें गोकशी के भी कई मुकदमे दर्ज हैं। रईस अहमद थाना करारी का हिस्ट्रीशीटर है। इस पर पच्चीस हजार का इनाम रखा गया है। 

सोमवार को रईस हिसामपुर डेरा के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में छिपा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना करारी की पुलिस और एसओजी टीम उसको पकड़ने के लिए की घेराबंदी की। जिसके बाद रईस ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई मे पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें रईस के दाहिने पैर में गोली है। घायल रईस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

रईस के पास से एक अदद 315 बोर तमंचा, दो 315 बोर जिंदा कारतूस, तीन 315 बोर  खोखा कारतूस और 1 मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर बरामद हुई है । 

मां ने फर्जी मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप

इस मामले में रईस अहमद की मां ने आरोप लगाया है कि पुलिस रविवार की शाम रईस को घर के पास से पुलिस उठा कर ले गई। वह लोग थाने में मिलने भी गए तो मिलने नहीं दिया गया है। उसने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पुलिस उस पर फर्जी मुकदमा ना लगाए, उसे गोली ना मार दे उन्हें इस बात का डर है। लेकिन पुलिस ने बेटे रईस को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है और उसके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रईस अहमद एक शातिर अपराधी है। जिस पर कई अलग-अलग थाने में गोवंश चोरी और गौतस्करी आदि के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस और एसओजी टीम सूचना पर घेराबंदी कि तो पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। विधि कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, जानिये क्या कहा

संबंधित समाचार