रुद्रपुर: सड़क हादसे में स्कूटी सवार चालक की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रविवार की देर रात स्कूटी से घर लौट रहे चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई,जबकि कैटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम ईश्वरपुर शीशगढ बरेली यूपी निवासी 22 वर्षीय किशोर कुमार बिल्डर्स की गाड़ी चलाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की भांति युवक रविवार की  देर रात ड्यूटी कर स्कूटी से वापस अपने घर लौट रहा था कि जैसे ही वह तुलसी द्वार से आगे चकौनी मार्ग पर पहुंचा।

अचानक कैटर संख्या यूपी 22 एसी 3856 ने टक्कर मार दी। जिससे युवक पर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों द्वारा जिला अ स्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। उधर,युवक की मौंत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बगवाड़ा चौकी प्रभारी अशोक कांड पाल ने बताया कि हादसे के बाद कैटर चालक कैंटर के साथ फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही चालक की गिरफ्तारी की जाएंगी।

संबंधित समाचार