देश भर में शिया मुस्लिमों को कांग्रेस से जोड़ने की मुहिम शुरू: नावेद
रायबरेली। देश प्रदेश में शिया मुस्लिम समाज को कांग्रेस से जोड़ने के अभियान के तहत रायबरेली में समाज के लोगों के साथ उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव नावेद नकवी ने बैठक की। इसमें समाज को पार्टी के साथ मजबूती से जोड़ने पर चर्चा करते हुए समाज की समस्याओं को नेतृत्व तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया गया।
साथ में इस बात पर भी चर्चा हुई कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शिया मुस्लिम समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपनी बात को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। इस मीटिंग में राजनीतिक चेतना पैदा करने पर भी जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और राहुल गांधी के इरादों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए साथ चलने का संकल्प लिया गया।
उन्होंने कहा कि इस मीटिंग का आयोजन उस ऐतिहासिक जगह वाजिद मंजिल में किया गया, जहां से कभी रायबरेली में कांग्रेस अपनी राजनीति तय करती थी। इस मौके पर कांग्रेस नेता शान हैदर, सलमान हैदर पूर्व सदस्य सर्तकता एवम निगरानी समिति उत्तर प्रदेश ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार, तनवीर हुसैन अली हसन, अधिवक्ता अकबर अली, शहर कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता मीसम नकवी, शाजू नकवी, रज़ी हैदर, एडवोकेट सलमान नक़वी, मज़हर जाफरी, कैसर, अबु तुराब नक़वी, शबी हैदर, आगा हसन खान दानिश ने भी अपने विचार रखे।
यह भी पढ़ें: गोंडा: नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप रद्द होने से पहलवानों में निराशा, मायूस होकर लौट रहे घर, बोले- राजनीति में हम पिस रहे!
