बहराइच सड़क हादसा: गुजरात में रजिस्टर्ड है डग्गामार बस, हादसे में तीन की हुई है मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लुधियाना से यात्रियों को लेकर बलरामपुर जा रही थी बस, डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत का मामला

बहराइच, अमृत विचार। लुधियाना से यात्रियों को बलरामपुर लेकर जा रही डबल डेकर बस गुजरात में रजिस्टर्ड है। लेकिन बस में जिस तरह से सवारी आए, उस पर पुलिस और सहायक संभागीय विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। बस और ट्रक की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक समेत तीन की मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के श्रावस्ती बहराइच मार्ग पर धरसवा गांव के निकट सोमवार सुबह आठ बजे डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर हो गई थी।

हादसे में दोनों वाहन के चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।  मृतकों में ट्रक चालक पप्पू प्रसाद पुत्र श्यामा प्रसाद बिंदौलिया जनपद देवरिय, बस चालक महमूद पुत्र रविउल्ला कबीर नगर इकौना श्रावस्ती और राम राज विश्वकर्मा पुत्र भोला नाथ विश्वकर्मा भोपतपुर रानीपुर थाना इटियाथोक जनपद गोंडा शामिल हैं। 

वहीं हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। एक 10 वर्षीय बालक की हालत गंभीर होने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अन्य का इलाज श्रावस्ती जिले के गिलौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। हादसे की जानकारी होने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पहुंचे। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि बस गुजरात में रजिस्टर्ड है। वह सवारियों को लेकर बलरामपुर जा रहा था। हादसे का केस दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि शायद कोहरे के चलते हादसा हुआ है।

हादसे के बाद अभियान चलाया
सोमवार को डबल डेकर बस और ट्रक हादसे के बाद सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से जांच अभियान चलाया गया। जिसमें कई डग्गामार वाहनों की जांच की गई।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नियुक्ति की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, जानें कहां फंसा है पेंच

संबंधित समाचार