खटीमा: गले में दुपट्टा बांध फांसी पर झूली युवती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। बीती देर सायं कमरा बंद कर एक नवविवाहिता ने गले में दुपट्टा बांधकर फांसी पर झूल गई। खिड़की से पति ने देखा और घटना की सूचना चकरपुर चौकी को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसे पोस्टमार्टम के बाद आज परिजनों को सौंप दिया गया।

चकरपुर गन्ना सेंटर के पास रहने वाली उर्मिला देवी 21 पत्नी जीवन सिंह ने रविवार देर शाम दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उर्मिला ने कमरा बंद कर फांसी लगाई जिसे बाद में उसके पति जीवन ने देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने आनन फानन में घटना की सूचना चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी को दी।

वहीं परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे प्रियांशु जोशी ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। जिसका आज सुबह पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका का इसी वर्ष मार्च माह में विवाह हुआ था।

संबंधित समाचार