पीलीभीत: गिरिजा घरों में हुई प्रार्थना सभा, केक काटकर मनाया जश्न
पीलीभीत, अमृत विचार: जिगंल बैल जिगंल बैल, जिगंल ऑल द वे..रविवार की रात घड़ी के कांटों ने जैसे ही 12 बजाए, वैसे ही शहर ही नहीं बल्कि जिले के चर्च में प्रभु यीशु के जन्म की बधाई के गीत गूंज उठे। गले मिलकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
क्रिसमस का जश्न मनाने का सिलसिला रविवार मध्यरात्रि को क्रिसमस मिड-नाइट के साथ शुरू हो गया था। सोमवार सुबह से सेंट एलायसिस चर्च में सुबह नौ बजे प्रार्थना सभा हुई। जहां बड़ी संख्या में लोग हाथ जोड़े प्रभु यीशु के दर्शनों के लिए पहुंचे।
लोगों ने प्रभु यीशु व माता मैरी की प्रतिमाओं के आगे मोमबत्ती जलाकर दुआएं मांगी। जहां ईसाई समुदाय के बच्चों ने गीत के माध्यम से प्रभु यीशु का गुणगान किया। फादर शाह जी ने प्रवचन करते हुए यीशु का प्रेम संदेश धर्मावलंबियों को सुनाया। उन्होंने कहा कि समाज में भलाई के लिए यीशु का अवतरण हुआ है।
उन्होंने मानवता का प्रेम संदेश दिया है, जिसका हम सभी को अनुसरण करना चाहिए। प्रार्थना सभा के बाद प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर केक काटा। जहां बच्चों ने ही नहीं बल्कि बुजुर्गो ने भी एक दूसरे को केक खिलाया। इतना ही नहीं गले लगाकर एक दूसरे को मैरी क्रिसमस बोलकर बधाई दी।
इधर, शहर के फुल गोस्पेल पेंटी कोस्टल और मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा की गई। क्रिसमस के उपलक्ष्य में कई जगह सेंटा क्लाज का रूप धारण लोगों ने बच्चों को टॉफी बांटी। देर शाम तक घरों में प्रभु यीशु के भजनों का गुणगान होता रहा।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: यात्रियों को ठंड से नहीं बचा पाएंगी रोडवेज बसें, टूटी खिड़कियां कहीं छोटे पड़ गए शीशे..मुसीबत का सफर
