हरदोई : बैंक कैशियर की पिटाई के मामले में सपा ने पुलिस को कहा गुंडा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। बैंक कैशियर की पिटाई और फिर उसे सारी रात लॉकअप में बंद रखने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को ले कर सोमवार को बैंक इम्प्लाइज यूनियन सदस्य एसपी ऑफिस पहुंचे और ऐसा करने वाले कांस्टेबिल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिस पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने उन्हें कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीँ सपा ने इस मामले पर भाजपा पर तंज़ कसा है,उसने अपने सोशल मीडिया हैंडिल एक्स पर लिखा है कि 'क्योंकि आपने पुलिस कर्मियों को ही गुंडा बना दिया है, नहीं चाहिए भाजपा। 

बताते चलें कि कोतवाली शहर के कौशलपुरी निवासी शैलेन्द्र शर्मा बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर है। बीते दो दिन पहले कोतवाली शहर में तैनात एक कांस्टेबिल ने इतनी सी बात पर बुरी तरह पीट दिया था, क्यों कि शैलेन्द्र ने उससे रास्ते में खड़ी अपनी बाइक हटाने के लिए कह दिया था। जैसा कि शैलेन्द्र ने बताया था कि बात वहीं तक नहीं रुकी, उसके बाद कांस्टेबिल अपने कुछ साथियों को बुला लाया और उसे कोतवाली में खींच कर डंडे और पटे से बुरी तरह पीटा, फिर सारी रात वहीं लॉकअप में बंद रखा। अगले दिन सुबह बगैर मेडिकल के उसका चालान कर दिया। 

26 - 2023-12-25T193347.591

इस मामले को ले कर बैंक इम्प्लाइज यूनियन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। सदस्यों ने सीओ सिटी अंकित मिश्रा को सारी बात बताई और कहा कि बैंक  कैशियर के साथ ऐसा बर्ताव करने वाले कांस्टेबिल के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर सीओ सिटी ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 

उधर इस मामले को सपा ने और धार दे दी,उसने भाजपा की खिंचाई करने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया,सपा ने अपने ट्यूटर मीडिया हैंडिल पर लिखा है कि 'क्यों कि आपने पुलिस कर्मियों को ही गुंडा बना दिया है, नहीं चाहिए भाजपा' इसके बाद से बैंक कैशियर की पिटाई का मामला और सुर्खियों में आ गया है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में रोशनी से जगमग हुए चर्च, मनाया जा रहा प्रभु यीशु का जन्मदिन

संबंधित समाचार