हरदोई: ट्रैक्टर की टक्कर से डेयरी मालिक के बेटे की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शहर में एआरटीओ तिराहा सर्कुलर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से उसको मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जहां उसकी पहचान की गई। किशोर दूध डेयरी के मालिक का बेटा बताया गया है। उसने वहीं मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

बताया गया है कि सोमवार को शहर में एआरटीओ तिराहा सर्कुलर रोड पर बोरे लाद कर जा रहे स्वराज ट्रैक्टर ने साइकिल सवार एक किशोर को टक्कर मार दी,जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। सड़क पर काफी भीड़-भाड़ रहने से ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। 

हादसा होता देख वहां ठहरे कुछ राहगीरों ने ज़ख्मी किशोर को इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उस किशोर की शिनाख्त कोतवाली शहर के मोहल्ला सराय थोक पूर्वी मोमीनाबाद निवासी हशमत अली के पुत्र मोहम्मद अमन के रूप में की गई। 

बताया गया है कि अमन शहर के पड़ोसी गांव धन्नू पुरवा जा रहा था, जहां उसकी दूध डेयरी है। इस बारे में एसएचओ कोतवाली शहर संजय पाण्डेय का कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्ज़े में ले लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नियुक्ति की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, जानें कहां फंसा है पेंच

संबंधित समाचार