बरेली: जमाल सिद्दीकी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
बरेली अमृत विचार। जमाल सिद्दीकी को भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। बरेली में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्यों ने जमाल सिद्दीकी को भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दी। इस दौरान मिठाई और मास्क का वितरण भी किया गया। मंच के …
बरेली अमृत विचार। जमाल सिद्दीकी को भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। बरेली में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्यों ने जमाल सिद्दीकी को भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दी। इस दौरान मिठाई और मास्क का वितरण भी किया गया।
मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक मोहम्मद इस्लाम सुल्तानी ने कहा भाजापा ही मुसलमानों की सच्ची हितैषी है अन्य दलों ने केवल वोट बैंक के रुप में मुस्लिम समाज का इस्तेमाल किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के जिला संयोजक शावेज रईस, हाजी वसीक अहमद, नाजिर हुसैन, नईम खां, मोहम्मद रियाज़ आदि मौजूद रहे।
