Kanpur Fire: शार्ट सर्किट से मसाला फैक्ट्री में लगी भीषण आग… दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में शार्ट सर्किट से मसाला फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र के मसाला फैक्ट्री में हल्दी के गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

कानपुर, अमृत विचार। बिठूर थानाक्षेत्र के मसाला फैक्ट्री में हल्दी के गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि आग के दौरान फैक्ट्री के पास मकानों में रह रहे लोगों ने गोदाम यूनिट की टीन शेड के ऊपर से आग की लपटें और धुंआ उठता देखा। इस पर आनन-फानन में उन्होंने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी।

चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्राउंड फ्लोर पर हल्दी गोदाम पिसाई यूनिट की मशीनें है, जहां आग लगी थी। हालांकि उस समय यूनिट बंद थी। इसके बाद ऊपरी तल रखे साबुत हल्दी के बोरों में भी लग गई। 

ये भी पढ़ें- UP: कन्नौज में कानपुर जैसा बिकरू कांड… वारंट लेकर गई पुलिस, हिस्ट्रीशीटर ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, सिपाही की मौत

संबंधित समाचार