Winter in China : चीन में इतनी ठंड! माइनस 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, टूटा 72 साल का रिकॉर्ड

Winter in China : चीन में इतनी ठंड! माइनस 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, टूटा 72 साल का रिकॉर्ड

बीजिंग। चीन में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चीन की राजधानी बीजिंग में तापमान शून्य से बहुत नीचे पहुंच गया है। बर्फ हटाने का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। बीजिंग में बर्फीले तूफान ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तापमान गिरने की वजह से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। 11 दिसंबर से अब तक 300 घंटे तापमान शून्य से नीचे रहा है। पूरे चीन को कंपकंपा देने वाली ठंडी हवा और बर्फ आर्कटिक से निकली हवा का नतीजा है।

राजधानी बीजिंग में सब-जीरो तापमान का रिकॉर्ड 1951 के बाद टूटा है। चीन का उत्तरी और उत्तर-पूर्वी इलाका भयानक ठंड से जूझ रहा है। 1951 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतने ज्यादा घंटों तक तापमान जीरो के नीचे रहा हो। मध्य चीन के हेनान प्रांत और बीजिंग के दक्षिण-पश्चिम वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की वजह से हीटिंग सिस्टम भी फेल हो गए हैं। जियाओजुओ शहर में थर्मल पावर सप्लायर ज्यादा डिमांड की वजह से बंद हो चुके हैं। जियाओजुओ वांगफांग एल्यूमिनियम मैन्यूफैक्चरिंग में हीटिंग बॉयलर्स खराब हो चुके हैं। जिसकी वजह से गर्म पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।

ऐसे हालात 

  • 72 साल बाद चीन में दिसंबर महीने में तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। 
  • राजधानी बीजिंग में माइनस जीरो तापमान का रिकॉर्ड 1951 के बाद टूटा। 
  • 11 दिसंबर से अब तक 300 घंटे ऐसे रहे हैं, जब तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।
  • 1951 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतने ज्यादा समय तक तापमान जीरो के नीचे है। ना सिर्फ
  • बीजिंग बल्कि चीन का पूरा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी इलाका इस वक्त भयानक ठंड से जूझ रहा है।

ये भी पढ़ें : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- भारत-रूस संबंधों को सकारात्मक पथ पर बनाए रखेगा भू-राजनीतिक और रणनीतिक आधार