Banda News: पुलिस ने 289 लीटर अवैध शराब के साथ 36 लोगों को किया गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर की छापेमारी
बांदा में पुलिस ने 289 लीटर अवैध शराब के साथ 36 लोगों को किया गिरफ्तार।
बांदा में पुलिस ने 289 लीटर अवैध शराब के साथ 36 लोगों को किया गिरफ्तार। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जनपद में की छापामार कार्यवाही की।
बांदा, अमृत विचार। नव वर्ष के जश्न में रंग में भंग करने के लिए शराब माफिया अवैध शराब बना रहे थे। पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाया गए विशेष अभियान में 289 लीटर अवैध शराब के साथ 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने को चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश में नव वर्ष की सुखद तैयारियों को देखते हुए पुलिस ने विशेष एकदिवसीय अभियान चलाया। पुलिस ने जनपद में 289 लीटर अवैध शराब बरामद कर 36 अभियोग पंजीकृत किए और 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अभियान में कोतवाली देहात पुलिस ने 03 अभियुक्तों के कब्जे से 70 लीटर,पैलानी ने 03 अभियुक्तों के कब्जे से 30 लीटर, कोतवाली नगर ने 05 अभियुक्तों के कब्जे से 29 वहीं बदौसा ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 24 लीटर अवैध शराब बरामद की।
एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा अपराधियों के खिलाफ आगे भी प्रभावी कार्यवाहियां होती रहेंगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: सर्दी आते ही अज्ञात शव मिलना शुरू… कमिश्नरेट के थाना क्षेत्रों में रोजाना मिल रहे, ये है आकंडा
