राम जन्म भूमि के पूजित अक्षत को घर घर पहुंचाएगा विहिप, तैयारियां पूरी, यात्रा कल
अयोध्या अमृत विचार: राम जन्म भूमि तीर्थ द्वारा पूजित अक्षत को घर घर पहुंचाने की तैयारियों में विश्व हिंदू परिषद ने ताकत झोंक दी है। पूजित अक्षत की भव्य कलश यात्रा गुरुवार को निकालने की तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है।
यह कलश यात्रा शहर के नागेश्वरनाथ मंदिर से सुबह 11 बजे शुरू होकर धनोखर मंदिर पहुंचेगी। जहां पूजित अक्षत भरे हुए कलश की आरती संपन्न होगी। मार्ग में कई जगह कलश यात्रा के स्वागत की तैयारियां है ।
विहिप के जिलाध्यक्ष ब्रजेश वैश्य ने बताया कि श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ से जिले के सभी 8 खंडों के लिए पूजित अक्षत प्राप्त हुए हैं। जिन्हे घर घर पहुंचाने की तैयारी हैं। विहिप कार्यकर्ता प्रत्येक घरों में जाकर अक्षत देकर लोगों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी कलशों को एक वाहन में भव्य झांकी के रुप में सजाया जाएगा।
ये भी पढ़े:- ट्रक पर जा रहा था स्क्रैप जहाज, लखनऊ में बीच रास्ते फंसा, देखने वालों की उमड़ी भीड़
