अपना मकान खुद से तोड़े, नहीं तो चलेगा बुलडोजर, पीडीए के अधिकारियों ने फिर दी चेतावनी
प्रयागराज नैनी, अमृत विचार : नैनी के स्टेशन रोड पर मंगलवार को एक बार फिर पीडीए के अधिकारियों ने चेतावनी दिया कि लोग जल्द अपना निर्माण तोड़ लें अन्यथा ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी। इससे स्टेशन रोड पर रहने वाले लोगों एवं दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
लेप्रसी चौराहा से मेवा लाल बगिया तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। कुंभ मेला से पहले इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। इस मार्ग पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने नाप कर सड़क के आसपास बने भवनों का चिन्हीकरण कर स्वतः तोड़ने का निर्देश दिया था। इसको लेकर पीडीए की ओर से कई बार चतावनी भी दी गई लेकिन व्यापारी और भवन स्वामी ऊहापोह की स्थिति में रहे। लोगों का आरोप था कि पीडीए कहीं पर कुछ ले रहा और कहीं पर कुछ। समय के साथ ही बहुत से लोगों ने अपने मकान खुद तुड़वा लिए।
मंगलवार को एक बार फिर पीडीए के जोनल अधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय, जेई कुंवर आनंद सिंह कर्मचारियों के साथ स्टेशन रोड पर भवन स्वामियों को जल्द चौड़ीकरण की जड़ में आ रहे निर्माण को तुड़वाने को कहा। चेतावनी भी दिया कि यदि जल्द नही तोड़ा तो तुड़वा दिया जाएगा। वहीं रविवार रात में सड़क की नाप कर जेसीबी से खुदाई कराने पर लोगों ने विरोध जताया गया था।
सड़वा कला में अवैध प्लाटिंग को किया गया ध्वस्त
नैनी, अमृत विचार : प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को सड़वा कला में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई में प्रभाकांत शुक्ल, रमेश चंद्र केसरवानी, नीरज तिवारी, मुकेश चंद्र, संजीव वैश्य द्वारा लगभग दस बीघा में प्लाटिंग किया जा रहा था, जिसको ध्वस्त किया गया। इस मौके पर भवन निरीक्षक कुंवर आनंद सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े:- 15 जनवरी से अयोध्या जाईए उड़ते हुए, शुरू हो रही फ्लाइट, 30 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
