Kanpur News: महापौर प्रमिला पांडेय ने आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की लगाई परेड, इस बात को लेकर हो गई नाराज

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में महापौर प्रमिला ने आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की लगाई परेड।

कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की परेड लगाई। महापौर दस्ते में शामिल 110 में 32 कर्मचारी अकारण अनुपस्थित मिले। यह बात अटेंडेन्स चेक कराने पर खुलासा हुआ।

कानपुर, अमृत विचार। महापौर की सेना में शामिल 110 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों में से 32 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। प्रमिला पांडेय ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में बुलाकर एक-एक की हाजिरी ली तो मामला सामने आया। इस पर महापौर ने कल तक का समय दिया। इस दौरान अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों में 13 कर्मचारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में पेश हुये। बाकी 19 कर्मचारियों को चतावनी दी है कि यदि गुरुवार तक सभी कर्मचारी हाजिर नहीं हुये तो सभी पर कार्रवाई होगी।   

News (13)

नगर निगम की ओर से पूर्व में सभी वार्डों को तीन-तीन सफाई कर्मचारी दिये गये थे। कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव दिया गया कि सभी वार्डों से एक-एक कर्मचारी को हटाकर महापौर प्रमिला पांडेय को दिया जाये। इस पर कुल 110 सफाई कर्मचारी महापौर को मिले हैं। इसका उद्देश्य है कि महापौर खुद अपने स्तर पर भी इन 110 सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य में लगा सकती हैं।

बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में महापौर ने आउटसोर्स पर नियुक्त 110 वार्डों से एक-एक सफाई कर्मचारी को बुलाया। उपस्थिति निरीक्षण के समय 32 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। महापौर की फटकार के बाद अनुपस्थित कर्मचारी मंय से 13 कर्मचारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में उपस्थित हुए। कुल 19 कर्मचारी फिर भी अनुपस्थित रहे। महापौर ने बताया कि सभी कर्मचारियों को गुरुवार तक का समय दिया है। अगर हाजिर नहीं हुये तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

एक जनवरी से 250 मीटर सफाई

महापौर ने बताया कि  सभी 110 सफाई कर्मचारियों को  नव वर्ष 2024 के प्रथम सप्ताह से प्रत्येक वार्ड में रोस्टर के अनुसार सफाई कार्य में लगाया जायेगा। प्रत्येक कर्मचारी 250 मीटर तक सफाई कार्य करेंगे। अनुपस्थित रहने वाले कर्मी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

 

 

ये भी पढ़ें- Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, एक घायल, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

संबंधित समाचार