अल्मोड़ा: चिकित्सकों की तैनाती ना होने पर चुनाव बहिष्कार का ऐलान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक के नगरखान राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की बदहाल स्थिति को लेकर राज्य आंदोलनकारियों और ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। अस्पताल में व्याप्त समस्याओं के निराकरण को लेकर राज्य आंदोनकारियों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

अस्पताल परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आयुर्वेदिक अस्पताल में छह माह से चिकित्सक नहीं होने से मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है।

इससे डालाकोट, डाला, बरगल, सनगाड़ी, सिरोनियाल, दसाऊ, भेटा, चापड़, नाखोट, कसून, गिरचोला, ग्वाड सहित एक दर्जन से अधिक गांव के करीब तीन हजार लोगों को उपचार के लिए नौ किमी दूर पीएचसी पनुवानौला, बाड़ेछीना या फिर 29 किमी दूर मुख्यालय अल्मोड़ा की दौड़ लगानी पड़ रही है।

इससे जहां मरीजों का समय बर्बाद हो रहा है। वहीं उन्हें आर्थिक दिक्कतों से भी जूझना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि जल्द अस्पताल की व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया तो ग्रामीणों को शासन प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन समेत आगामी लोकसभा चुनावों के बहिष्कार के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

संबंधित समाचार